Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Mukesh Ambani को लगा झटका! Jio की हालत हुई Vi-Airtel से भी ज्यादा खराब

टैरिफ महंगे करने के बाद से टेलीकॉम कंपनियों को लगातार झटका लग रहा है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सितंबर महीने का सब्सक्राइबर डेटा जारी कर दिया है. ट्राई द्वारा जारी किए गए डेटा को देखने से एक बात साफ है कि Reliance Jio, Airtel और Vi कंपनी की हालत काफी टाइट है. वहीं, दूसरी तरफ सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL की चांदी हो रही है. डेटा से पता चला है कि टेलीकॉम कंपनियों ने सितंबर महीने में एक करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स को गंवा दिया है.

भारती एयरटेल ने सितंबर महीने में 14 लाख सब्सक्राइबर्स को गंवाया तो वहीं सितंबर में 15 लाख सब्सक्राइबर्स ने वोडाफोन आइडिया उर्फ वीआई का साथ छोड़ दिया है. एयरटेल और वोडाफोन आइडिया से भी ज्यादा नुकसान मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को हुआ है. जियो ने सितंबर महीने में करीब 79 लाख सब्सक्राइबर्स को खोया है. इसका मतलब जियो की हालत एयरटेल और वोडाफोन आइडिया की तुलना ज्यादा खराब हो गई है.

रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल को अगर फिर से लोगों का भरोसा जीतना है तो कंपनी को अपनी रणनीति को थोड़ा बदलने की जरूरत है. टैरिफ हाइक की बात से नाराज यूजर्स इस वजह से बीएसएनएल में स्विच हो रहे क्योंकि BSNL Plans काफी सस्ते हैं, इससे ये साफ है कि अगर जियो, एयरटेल और वीआई को फिर से ग्राहकों को नेटवर्क से जोड़ना है तो प्लान्स सस्ते करने होंगे या फिर यूजर्स के लिए ऐसे नए प्लान्स उतारने होंगे जो कम कीमत में शानदार बेनिफिट्स ऑफर करें.