Breaking News

प्रतीक यादव की अस्थियां लेकर आज हरिद्वार पहुंचेगा यादव परिवार, VIP घाट पर होगा विसर्जन     |   हैदराबादः मलेशिया से आ रहे एयर एशिया के विमान को बम से उड़ाने की धमकी     |   सिक्किम राज्य दिवस पर पीएम मोदी ने दी बधाई, कहा- विकास में केंद्र करता रहेगा सहयोग     |   आजम खान ने तनखैया बोल अफसर से साफ कराए थे जूते, आज आ सकता है कोर्ट का फैसला     |   यूएई के बाद नीदरलैंड पहुंचे पीएम मोदी, एम्सटर्डम में भव्य स्वागत     |  

शुरुआती उछाल के बाद बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी में उतार-चढ़ाव जारी

30 नवंबर 2023 (गुरुवार) को शेयर मार्केट हरे निशान पर खुला है। आज बीएसई और निफ्टी के साथ बाकी सूचकांक भी तेजी के साथ खुले थे। इसके बाद यह उतार-चढ़ाव का दौर जारी हो गया था। आज सेंसेक्स 118.2 अंक चढ़कर 67,020.11 पर पहुंच गया। निफ्टी 39.55 अंक बढ़कर 20,136.15 पर पहुंच गया।

इसके बाद दोनों बेंचमार्क सूचकांकों ने सभी शुरुआती बढ़त छोड़ दी और निचले स्तर पर कारोबार कर रहे थे। आज सेंसेक्स 214.84 अंक गिरकर 66,687.07 पर और निफ्टी 55.80 अंक गिरकर 20,040.80 पर कारोबार किया।

सेंसेक्स की कंपनियों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सन फार्मा, कोटक महिंद्रा बैंक और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।