Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

LIC ने लॉन्च किया जीवन उत्सव प्लान, निवेशकों को मिलेंगे बंपर फायदे

इंश्योरेंस सेक्टर में दिग्गज कंपनी एलआईसी ने आज गारंटीड रिटर्न योजना लॉन्च की है। इस योजना का नाम जीवन उत्सव पॉलिसी है। एलआईसी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टीसिपेटिंग, सेविंग और पूर्ण रूप से लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने अपने एक साक्षात्कार में कहा था कि पॉलिसीधारक पॉलिसी मैच्योर होने के बाद बीमा राशि के 10 फीसदी के लाइफ लॉन्ग बेनिफिट का लाभ उठा सकते हैं। जीवन उत्सव पॉलिसी मार्केट में हलचल मचाने के लिए तैयार है। यह पारदर्शी लागत संरचना और 20-25 वर्षों की अवधि में रिटर्न वाले निवेशकों के लिए सही है।

इसके अलावा, वह कहते हैं कि इस प्रोडक्ट में पॉलिसीधारक को लोन , प्री-मैच्योर जैसे कई सुविधाओं का ऑप्शन भी मिलेगा।