Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

स्विट्जरलैंड और स्वीडन के उद्योग जगत के दिग्गजों से मिलेंगे पीयूष गोयल, निवेश बढ़ाने पर होगी चर्चा

Delhi: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस हफ्ते स्विट्जरलैंड और स्वीडिन के कारोबार जगत के दिग्गजों से मिलेंगे और व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा करेंगे। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। गोयल नौ से 13 जून तक स्विट्जरलैंड और स्वीडन की यात्रा पर हैं। 

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने कहा कि यह यात्रा स्विट्जरलैंड के बर्न से शुरू हो रही है, जहां मंत्री वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के अवसरों का पता लगाने के लिए बातचीत करेंगे।

वह फार्मा और जीवन विज्ञान, प्रिसिजन इंजीनियरिंग, उच्च प्रौद्योगिकी वाली विनिर्माण कंपनियों के साथ चर्चा करेंगे। गोयल भारत-ईएफटीए व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौते से उत्पन्न होने वाले संभावित अवसरों पर भी बातचीत करेंगे।

स्वीडन में वह वहां के विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा के साथ आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक सहयोग के लिए भारत-स्वीडन संयुक्त आयोग (जेसीईआईएससी) की सह-अध्यक्षता करेंगे। बयान में कहा गया है कि एरिक्सन, वोल्वो ग्रुप, आइकिया, सैंडविक, अल्फा लावल और एसएएबी जैसी कंपनियां भारत के साथ संबंध बढ़ाने में रुचि रखती हैं।