Breaking News

वेस्ट एशिया संघर्ष पर 'इनफॉर्मल ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स' की मीटिंग, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रहे मौजूद     |   रविवार को नोएडा में अखिलेश यादव की रैली, विधानसभा चुनाव का करेंगे शंखनाद     |   दुबई में एयर डिफेंस डिपो नष्ट करने के ईरान के दावे को यूक्रेन ने बताया गलत     |   अमित शाह गुवाहाटी पहुंचे, रोड शो में लेंगे हिस्सा     |   फ्रांस के राष्ट्रपति से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा     |  

Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में ₹7300 की बढ़त, चांदी ₹3.70 लाख के पार

Gold-Silver Price: निवेशकों की मजबूत मांग और बढ़ते भू-राजनीतिक और व्यापार तनाव के बीच वैश्विक तेजी के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आया। कारोबारियों के मुताबिक 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 7,300 रुपये यानी 4.6 फीसदी बढ़कर 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। शुक्रवार को सोना 1,58,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

77वें गणतंत्र दिवस के कारण सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रहे। चांदी की कीमतों ने अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन को जारी रखते हुए सर्राफा बाजारों में एक और सत्र के लिए सोने से बेहतर प्रदर्शन किया। चांदी 40,500 रुपये यानी 12.3 प्रतिशत बढ़कर 3,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों समेत) के नए शिखर पर पहुंच गई।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था। FOREX.com के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर कीमतों में 8.55 डॉलर यानी 8.24 प्रतिशत की वृद्धि के साथ चांदी की कीमतों में तेजी आई और ये 112.41 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले सत्र में सोना 14.42 डॉलर यानी 14 प्रतिशत बढ़कर 117.73 डॉलर प्रति औंस के नए शिखर पर पहुंच गया था। विदेशी बाजार में चांदी की कीमत शुक्रवार को पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के महत्वपूर्ण स्तर को पार कर गई, जिससे सुरक्षित संपत्ति के लिए निवेशकों की मांग मजबूत हुई।

सोने में लगातार सातवें दिन तेजी के साथ वैश्विक बाजारों में भी तेजी का रुख बना रहा। ये 79.13 डॉलर यानी 1.58 प्रतिशत बढ़कर 5,087.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इससे पहले सोमवार को सोना पहली बार मनोवैज्ञानिक स्तर 5,000 डॉलर प्रति औंस को पार कर गया था, जो 121.07 डॉलर यानी 2.43 प्रतिशत बढ़कर 5,110.24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया था।

पिछले सात कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत 416.59 डॉलर यानी करीब नौ फीसदी बढ़ी है, जो 19 जनवरी को 4,670.89 डॉलर प्रति औंस थी।