Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

दिल्ली में सोने की कीमत में 2100 रुपये की गिरावट, चांदी में कोई बदलाव नहीं

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई और यह 2,100 रुपये गिरकर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस तनाव के कारण सोने के बाजार में निवेशकों का रुझान सुस्त बना रहा।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले पीले धातु (सोने) की कीमत बुधवार के बंद भाव 1,56,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से 2,100 रुपये गिरकर 1,53,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई।

विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम एशिया में लंबे समय से जारी तनाव ने ऊर्जा की ऊंची कीमतों और मुद्रास्फीति को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे सोने का आकर्षण सीमित हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि सोने समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) से लगातार निकासी से कीमती धातुओं के प्रति निवेशकों का रुझान और भी कम हो गया है, जो कीमती धातुओं की मांग में गिरावट का संकेत देता है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने के प्रति रुझान दबाव में बना रहा। स्पॉट गोल्ड 4,072.21 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर स्थिर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी मामूली रूप से फिसलकर 63.18 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गई, क्योंकि यूरोपीय सेंट्रल बैंक ने गुरुवार को अपनी प्रमुख ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि की, जिससे सख्त वैश्विक मौद्रिक नीति की उम्मीदें मजबूत हुईं।