Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

Gold Rate: 1 लाख के पार पहुंचा सोना, दुकानों पर जुटी ग्राहकों की भीड़

सोने का दाम एक लाख के पार हो गया है जिसके बावजूद एशिया की सबसे बड़ी सोने की मंडी में ग्राहकों की कमी नहीं है सोना भारत के संस्कृति से तो जुड़ा है ही बल्कि अब सेफ इन्वेस्टमेंट के लिए भी बड़ा ऑप्शन के रूप में तैयार हो गया है। 

दरअसल इन दिनों शादियों का सीजन है और शादी के सीजन में गोल्ड के डिमांड तो होती ही है। ज्वैलरी खरीदने के लिए ग्राहक दुकानों पर मौजूद हैं। लेकिन हर किसी का अपना बजट है। जो पहले 10 तोले की डिमांड कर रहा था वह अब 9 तोले या 8 तोले पर से सिमट गया है। उसकी वजह यह है कि गोल्ड के दाम ने आसमान छू लिया है और सोने की खरीदारी के लिए हर किसी का अपना बजट है।

वहीं दुकानदारों की माने तो गोल्ड अभी और बढ़ेगा 1 लाख का लक्ष्य का अनुमान तो पहले ही लोग लग रहे थे। लेकिन जिस तरह से विश्व के हालात नज़र आ रहे हैं उसे सोने की चमक और ज्यादा बढ़ेगी। माना जा रहा है कि सोना सवा लाख के आसपास पहुंच जाएगा। लेकिन उसके बावजूद भी बाजार गुलजार है लोग सोने अब इन्वेस्टमेंट के तौर पर ज्यादा खरीद रहे हैं।