Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

Union Budget 2026: वाराणसी-पटना में 'शिप रिपेयर ईकोसिस्टम' बनाने का ऐलान, क्रूज संचालकों में खुशी

Union Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को अपने बजट भाषण में अंतर्देशीय जलमार्गों के लिए कई अहम योजनाओं की घोषणा की। इनमें वाराणसी और पटना में जहाजों की मरम्मत के लिए 'शिप-रिपेयर ईकोसिस्टम' स्थापित करना भी शामिल है।

वाराणसी के क्रूज संचालकों ने इस ऐलान का स्वागत करते हुए इसे 'गेम चेंजर' बताया है। फिलहाल वे जहाजों के निर्माण और मरम्मत के लिए पूरी तरह कोलकाता पर निर्भर हैं। संचालकों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ लागत और समय कम लगेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार भी पैदा होंगे।

पिछले कुछ सालों में वाराणसी में जल परिवहन को काफी बढ़ावा मिला है। रविदास घाट पर जहाज सैलानियों को कई सुविधाएं दे रहे हैं। सैलानी भी गंगा नदी में क्रूज की सवारी काफी पसंद कर रहे हैं।