Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर हिंसक प्रदर्शन, Network10 के ऑफिस पर तोड़फोड़

Noida Protest: नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर फैक्टरी मजदूरों का प्रदर्शन हिंसक जारी है, प्रदर्शनकारियों द्वारा नोएडा के कई इलाकों के साथ ही सेक्टर 62 में आगजनी, तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की जा रही है। कई वाहनों को नुकसान हुआ और कुछ गाड़ियों को जलाया भी गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें  कि, नोएडा में आज सोमवार को वेतन वृद्धि को लेकर जमकर हिंसा और बवाल हो रहा है, वेतन वृद्धि के नाम पर गुंडागर्दी की जा रही है, दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया हुआ है। इस बीच NETWORK 10 की बिल्डिंग को निशाना बनाया गया, वहीं NETWORK 10 न्यूज चैनल के ऑफिस में तोड़फोड़ करते हुए मेन गेट से अंदर घुसने की भी कोशिश की गई। इसके साथ ही कैमरा छीनने की भी कोशिश की गई है।

सेक्टर-65 में अलग-अलग जगह कई बिल्डिंगों के शीशे तोड़े गए है, क्या इसे सोची समझी साजिश के तहत कर रहे हमला माना जाए ये एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। सड़कों पर खुलेआम दंगाई घूम रहे है।