Breaking News

कॉकरोच जनता पार्टी ने कोलकाता में कल प्रोटेस्ट के लिए पुलिस से इजाज़त मांगी     |   जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक आंशिक रूप से बहाल, अभी हल्के वाहनों को अनुमति     |   बिहार में पेपर लीक अब माना जाएगा संगठित अपराध, सम्राट चौधरी सरकार का बड़ा फैसला     |   किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रोटेस्ट को समर्थन दिया     |   राहुल गांधी के आवास पर बैठक के बाद इंडिया ब्लॉक सांसद गांधी स्मृति के लिए रवाना     |  

पेपर लीक की फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई, पीएम मोदी का बड़ा ऐलान

पेपर लीक मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं का भविष्य और उनका हित सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। पेपर लीक करने वालों को जल्द और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी, ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके और मामलों में ज्यादा देरी न हो।

प्रधानमंत्री ने बताया कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस फैसले को लागू करने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार लगातार कई कदम उठा रही है और फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन भी इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।पीएम मोदी ने पेपर लीक करने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी लोग देश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेंगे, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।