Israel-Iran War: दुनिया इस वक्त युद्ध के मुहाने पर खड़ी है, अफगानिस्तान-पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच अब इस्राइल ने अमेरिका के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। तेहरान सहित कई शहरों पर इस्राइल ने रॉकेट दागे हैं।
ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका और इस्राइल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तेहरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। ईरान के कई जगहों को निशाना बनाया गया है। ईरान में एक साथ 30 जगहों पर रॉकेट दागे गए हैं, तेहरान में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है।
इराक के परिवहन मंत्रालय ने कहा कि पड़ोसी देश ईरान पर इस्राइली हवाई हमलों के बाद देश का हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है। मंत्रालय के प्रवक्ता मिथम अल-सफी ने सरकारी समाचार एजेंसी इराकी न्यूज एजेंसी को इस बंदी के बारे में बताया और कहा कि बंदी से पहले इराकी हवाई क्षेत्र से सभी हवाई यातायात को खाली करा लिया गया था।
जानकारी के मुताबिक संभावित हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है, साथ ही लोगों के घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमला हो सकता है।
इसी के साथ हवाई सीमा की बंद कर दी गई है। तेहरान के एयरपोर्ट पर हमला किया गया है। मेहराबाद एयरपोर्ट पर धमाकों की आवाज सुनी गई। ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। वहीं ईरान भी हवाई सीमा बंद कर दी है।
जानकारी के मुताबिक संभावित हमलों की आशंका के बीच इस्राइल में सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए कहा गया है। साथ ही लोगों के घरों से काम करने के लिए कहा गया है। आईडीएफ ने आशंका जताई है कि मिसाइल और ड्रोन से हमला हो सकता है।
हवाई सीमा की बंद कर दी गई है, ईरानी मीडिया ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि धमाकों की आवाज सुनी जा रही है। वहीं ईरान भी हवाई सीमा बंद कर दी है।