Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

सीएम योगी आज प्रयागराज दौरे पर, तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का करेंगे अनावरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को प्रयागराज के दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के प्रवास के दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे लखनऊ से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे और करीब 2:50 बजे प्रयागराज के परेड स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से वह सीधे यमुना किनारे बने प्रेरणा पार्क जाएंगे।

प्रेरणा पार्क में मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल की प्रतिमाओं का अनावरण करेंगे। इसके साथ ही प्रेरणा पार्क का उद्घाटन भी करेंगे। बाद में यमुना बैंक रोड स्थित वोट क्लब में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री मेला प्राधिकरण कार्यालय पहुंचेंगे, जहां लोक निर्माण विभाग (PWD) के पुराने और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। बैठक में नए विकास कार्यों और परियोजनाओं पर भी चर्चा होगी। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 5:50 बजे हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे को प्रयागराज के विकास कार्यों की समीक्षा और प्रदेश की प्रमुख विभूतियों को सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।