Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

पाकिस्तान: पंजाब में जांच चौकी पर आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत

लाहौर, 15 जून (भाषा) पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदे वाहन से पुलिस चौकी को टक्कर मार दी जिससे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘डॉन’ समाचार पत्र की सोमवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, यह हमला रविवार को डेरा गाजी खान जिले में हुआ और हमलावर ने तौंसा तहसील के वाहोवा क्षेत्र के पास स्थित झांगी पुलिस चौकी को निशाना बनाया।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जिला पुलिस अधिकारी सादिक बलूच ने बताया कि हमले में एक आतंकवादी भी मारा गया।

खबर के अनुसार, पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया और सुरक्षा बल तौंसा तहसील को घेर कर घटनास्थल से सबूत जुटा रहे हैं।

विस्फोटकों से भरे वाहन से झांगी पुलिस चौकी के मुख्य द्वार पर टक्कर मारी गई जिससे चौकी की इमारत का लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को तुरंत तौंसा शरीफ टीएचक्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भाषा जितेंद्र मनीषा

मनीषा