Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

कॉकरोच जनता पार्टी मंगलवार को नागपुर में प्रदर्शन करेगी

नागपुर, 15 जून (भाषा) कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पार्टी यहां मंगलवार को प्रदर्शन करेगी।

दीपके ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश में कहा कि वह 16 जून को शहर में पहुंच रहे हैं । उन्होंने नागपुर के निवासियों, जिनमें छात्र और युवा भी शामिल हैं, से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए शाम 4 बजे संविधान चौक पर एकत्र होने का आह्वान किया।

सीजेपी पिछले महीने हुए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रही है।

भाषा सुभाष मनीषा

मनीषा