Breaking News

भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |   लखनऊ अग्निकांड: एलडीए की जांच में 18 अधिकारी और इंजीनियर दोषी पाए गए     |   भरत तिवारी एनकाउंटर: जगदीशपुर SDPO राजेश वर्मा को हटाया गया     |   मुंद्रा पोर्ट 3000 किलो ड्रग्स केस: ED ने हरप्रीत तलवार के पांच ठिकानों पर छापे मारे     |  

मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी ने माइल्स मंतज़ारिस से की सगाई

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) अभिनेत्री दिशानी चक्रवर्ती ने अपने मित्र और रंग संयोजक (कलरिस्ट) माइल्स मंतज़ारिस के साथ सगाई कर ली है।

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मिथुन चक्रवर्ती और योगिता बाली की बेटी दिशानी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस सगाई की कई तस्वीरें साझा कीं। दोनों का विवाह आगामी छह दिसंबर को संपन्न होगा।

दिशानी ने तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, '06:12:2026। मेरी जिंदगी का अब तक का सबसे सहज और हमेशा का फैसला।'

साझा की गई तस्वीरों में दिशानी सफेद रंग की पोशाक में अपनी सगाई की अंगूठी दिखाती नजर आ रही हैं, जबकि मंतज़ारिस गहरे रंग की कमीज और स्लेटी रंग की पैंट पहने हुए हैं। एक अन्य तस्वीर में मंतज़ारिस घुटनों के बल बैठकर अभिनेत्री के सामने विवाह का प्रस्ताव रखते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

मंतज़ारिस ने भी इस पोस्ट को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर दोबारा साझा किया है।

दिशानी चक्रवर्ती 'द गेस्ट', 'टू फेस्ड' और 'फ्रूट बाउल' जैसी कई लघु फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्होंने कुछ परियोजनाओं में बतौर लेखक और निर्माता भी काम किया है।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा