Breaking News

राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |   नोएडा: सेक्टर 59 की कई फैक्ट्रियों में ताला लगा, काम ठप, कामगार प्रदर्शन में शामिल     |   लैंड फॉर जॉब केस: सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को ट्रायल कोर्ट के समक्ष पेश होने से छूट दी     |  

पहले ही दिन चारधाम यात्रा के लिए एक लाख 23 हजार से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण

देहरादून, छह मार्च (भाषा) उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गया और पहले ही दिन एक लाख 23 हजार 788 श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया।

पर्यटन विभाग द्वारा उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सबसे अधिक 42,311 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए जबकि बदरीनाथ के लिए 36,495, गंगोत्री के लिए 22,702 और यमुनोत्री के लिए 22,280 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया।

पर्यटन विभाग के अनुसार उन्नीस अप्रैल से शुरू होने वाली चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सुबह सात बजे शुरू हुए थे। पंजीकरण मोबाइल ऐप या वेबलिंक के जरिए किए जा सकते हैं।

पर्यटन विभाग के अनुसार इसके अलावा ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले यानी 17 अप्रैल से आरंभ होगा जिसके लिए ऋषिकेश, हरिद्वार और देहरादून में काउंटर बनाए जाएंगे।

चारधाम यात्रा 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पर्व पर गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी। केदारनाथ के कपाट 22 अप्रैल को जबकि बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

भाषा दीप्ति अमित

अमित