Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

शाह ने ओडिशा के भाजपा विधायकों, राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों से मुलाकात की

भुवनेश्वर, छह मार्च (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के उच्च सदन के लिए 16 मार्च को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार को ओडिशा के भाजपा विधायकों और राज्यसभा चुनाव उम्मीदवारों के साथ बैठक की।

शाह ने ओडिशा की एक दिवसीय यात्रा की और कई कार्यक्रमों में भाग लिया।

उन्होंने यहां भाजपा के राज्य मुख्यालय का दौरा किया और मुख्यमंत्री, विधायकों, सांसदों, मंत्रियों और तीन उम्मीदवारों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

पार्टी ने ओडिशा भाजपा प्रमुख मनमोहन सामल और सांसद सुजीत कुमार को अपना आधिकारिक उम्मीदवार बनाया है। साथ ही पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे का समर्थन किया है, जो स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं।

ओडिशा भाजपा अध्यक्ष सामल ने कहा कि शाह ने 'संगठनात्मक मामलों' पर चर्चा की वहीं सांसद प्रदीप पुरोहित ने कहा कि राज्यसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने कहा, 'विधायक 16 मार्च के चुनाव में मतदान करेंगे और उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया था कि सभी तीन उम्मीदवार चुनाव जीतें।'

भाजपा प्रवक्ता सुरथ बिस्वाल ने कहा कि यह स्पष्ट है कि शाह ने राज्यसभा चुनावों पर चर्चा की।

राज्यसभा में ओडिशा से चार सीटों के लिए चुनाव होंगे क्योंकि निरंजन बिशी और मुन्ना खान (बीजद) और सुजीत कुमार तथा ममता मोहंता (भाजपा) का कार्यकाल दो अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश