Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

संगीत वीडियो ‘टटीरी’ के ‘अश्लील’ बोल और दृश्यों को लेकर बादशाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

चंडीगढ़, छह मार्च (भाषा) हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को पंचकुला निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर रैपर-संगीतकार बादशाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उनके हाल ही में रिलीज हरियाणवी संगीत वीडियो ‘टटीरी’ में आपत्तिजनक बोल और दृश्य इस्तेमाल किए गए हैं।

प्राथमिकी पंचकुला के साइबर अपराध पुलिस थाने में महिला अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा तीन और चार तथा बीएनएस की धारा 296 (अश्लील कृत्य और गीत) के तहत दर्ज की गई है।

पंचकुला निवासी व्यक्ति ने बादशाह द्वारा हाल ही में रिलीज संगीत वीडियो ‘टटीरी’ में इस्तेमाल किए गए ‘आपत्तिजनक बोल और दृश्यों’ के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई थी।

हरियाणा राज्य महिला आयोग ने भी गाने का संज्ञान लिया है और लोकप्रिय रैपर को समन जारी किया है।

आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया ने शुक्रवार को कहा, ‘‘हमने बादशाह को 13 मार्च को तलब किया है। उन्हें स्पष्ट करना होगा कि गाने में ऐसे बोल और दृश्य क्यों इस्तेमाल किए गए।”

हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शिकायतकर्ता ने कहा कि हाल ही में गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ ​​बादशाह के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर ‘टटीरी’ नामक एक संगीत वीडियो जारी किया गया था जो वायरल हो गया।

हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकार ने संगीत वीडियो और उसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक बोल और दृश्यों का संज्ञान लिया है।

ढांडा ने कहा, ‘‘गाने में स्कूली छात्राओं को जिस तरह से दिखाया गया है, वह निंदनीय है। हमारी संस्कृति को इस तरह से दिखाना स्वीकार्य नहीं है। सरकार ने इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है।”

भाषा संतोष अविनाश

अविनाश