Breaking News

डीके शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे से मुलाकात की     |   WB चुनाव: ‘जहरीली नजरों से बंगाल को देखोगे तो आंखें नोंच लेंगे’, बोलीं सीएम ममता     |   राजस्थान: जयपुर में छात्रों ने सैनिक परिवारों के लिए ‘वीरसहारा’ AI ऐप लॉन्च किया     |   तमिलनाडु: DMK नेता TR बालू ने CEC को चिट्ठी लिख गृह सचिव के ट्रांसफर पर आपत्ति जताई     |   कांग्रेस ने संसद के विशेष सत्र के लिए लोकसभा सांसदों को 3 लाइन का व्हिप जारी किया     |  

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा:सरकारी संस्थान से कोचिंग पाने वाले गुजरात के 34 उम्मीदवार हुए उत्तीर्ण

अहमदाबाद, छह मार्च (भाषा) अहमदाबाद में गुजरात सरकार के एक कोचिंग केंद्र के 34 उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की 2025 की सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण की है और उनमें एक अभ्यर्थी ने 19वां स्थान हासिल किया है।

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, निसार दिशंत अमृतलाल ने देश में 19वां स्थान हासिल किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अहमदाबाद के सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान (एसपीआईपीए) में पढ़ने वाले कुल 34 उम्मीदवारों का चयन अखिल भारतीय सेवाओं के लिए किया गया है।’’

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘एक्स’ पर पोस्टकर चयनित उम्मीदवारों को बधाई दी और उनकी सफलता को ‘राज्य के लिए अत्यंत गौरव का विषय’ बताया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि एसपीआईपीए उत्कृष्ट प्रशिक्षण, प्रोत्साहनपूर्ण वातावरण और राज्य के युवाओं की अथक मेहनत के माध्यम से उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचने में मदद कर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमारे सामने विकसित भारत (2047) का भव्य दृष्टिकोण प्रस्तुत किया है। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपनी प्रशासनिक क्षमताओं और राष्ट्र निर्माण की भावना को बनाए रखते हुए इस दृष्टिकोण को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।’’

भाषा राजकुमार पवनेश

पवनेश