Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

छत्तीसगढ़ में दो दिनों तक होगी भारी बरसात

छत्तीसगढ़ में भादों महीने की शुरुआत के साथ पर्याप्त वर्षा होने के आसार दिखाई दे रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार और शनिवार को प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि होने और सभी संभागों के एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से भारी वर्षा होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर वज्रपात होने और भारी वर्षा भी हो सकती है.

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ हो सकता है. अगले तीन से चार दिनों तक वर्षा की गतिविधि बनी रहेगी है. एक निम्न दाब का क्षेत्र उत्तर बांग्लादेश और उसके आसपास स्थित है तथा इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 9.6 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के बेमेतरा, दुर्ग, जशपुर, महासमुंद, बिलाईगढ़ और सरगुजा को छोड़कर बाकी से सभी जिलों में पर्याप्त वर्षा हो चुकी है. बलरामपुर और बीजापुर में सामान्य से 68 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है. बलौदाबाजार, मोहला – मानपुर और सुकमा में भी 25 फीसदी अधिक पानी बरस चुका है. प्रदेश के एक स्थान पर बहुत भारी वर्षा तथा नौ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज हुई.