Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में आगामी पांच दिन भारी पड़ सकते हैं। इन पांच दिनों में प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 11 से 15 जुलाई तक प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि बढ़ने और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग का कहना है कि 11 से 15 जुलाई तक प्रदेश भर में बारिश की गतिविधि बढ़ेगी और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के भी आसार है। मालूम हो कि प्रदेश में अभी तक की स्थिति में सामान्य से 28 प्रतिशत बारिश कम हुई है। इसके चलते अभी प्रदेश के जलाशयों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की उम्मीद है।