Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में तेज गर्मी, आईएमडी ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने के साथ, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया।

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि अरब सागर से आने वाली हवा से उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान धीरे-धीरे कम हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस तीन से चार दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी हिमालय पर भी असर डालेगा। वहीं हल्की बारिश की उम्मीद है।

राजस्थान के पूर्वी इलाकों में लू कम हो गई है। हालांकि पूर्वी भारत में हीटवेव फिर से आने की आशंका है। इसी वजह से आईएमडी ने आने वाले दो दिनों के लिए बिहार, झारखंड और ओडिशा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।