Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट

मानसून एक्टिव होते ही देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में भी आने वाले कुछ दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है। आईएमडी के मुताबिक प्रदेश में 13 जुलाई तक कई इलाकों में अच्छी बारिश होगी। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

आज खैरागढ़, बालोद, जशपुर, बलरामपुर, बीजापुर, कांकेर, बलरामपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बस्तर, नारायणपुर और राजनांदगांव में हैवी रेन का येलो अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक 12 से 14 जुलाई तक छत्तीसगढ़ के दक्षिण हिस्से में कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में मानसून की एक्टिविटी कम है। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। फिलहाल प्रदेश के 14 जिलों में सामान्य बारिश हुई है। 17 जिले ऐसे है जहां कम और कुछ इलाकों में सूखे के हालात हो गए हैं।