Breaking News

बरगी डैम क्रूज हादसा: 48 घंटे बाद मिला एक बच्चे का शव, मृतकों की संख्या 10 हुई     |   ICC महिला T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर रहेंगी कप्तान     |   बंगाल: ममता बनर्जी आज काउंटिंग एजेंट्स संग करेंगी अहम बैठक     |   बंगाल री-पोलिंग: दोपहर 3 बजे तक 72.43% मतदान दर्ज     |   खराब मौसम के चलते 3 दिनों में केदारनाथ धाम की 50 प्रतिशत हेलीकॉप्टर टिकट कैंसिल     |  

छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट

छत्तीसगढ़ में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है. अब तक मध्य और दक्षिण हिस्से में वर्षा का कोटा पूरा हो गया है, लेकिन उत्तर छत्तीसगढ़ में अब भी कोटा पूरा नहीं हुआ है. हालांकि पिछले तीन से चार दिनों से लगातार उत्तरी हिस्से में अच्छी वर्षा देखने को मिल रही है. इसी बीच सोमवार को मानसून की गतिविधि में हल्का ब्रेक लगता हुआ दिखाई दे रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं, जबकि अन्य दिनों की तुलना में यह कम ही रहेगा. लेकिन इसके बाद मंगलवार से मानसून फिर से रफ्तार पकड़ेगा और अच्छी वर्षा देखने को मिलेगी.