Breaking News

'मिशन दृष्टि' की कामयाबी पर बोले PM मोदी- युवाओं ने कर दिखाया कमाल     |   ईरान और ओमान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   झारखंड कांग्रेस की 36 सदस्यीय राजनीतिक समिति गठित     |   ईरान और जर्मनी के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर चर्चा     |   उरी-बारामूला नेशनल हाईवे पर भूस्खलन, यातायात पूरी तरह बाधित     |  

छत्तीसगढ़ में अलर्ट जारी, इन 9 जिलों में होगी जमकर बारिश

छत्तीसगढ़ में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा। आज राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने के साथ भारी बारिश की संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार,रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के अधिकांश जिलों में बारिश के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक ऐसे ही रहने की संभावना है। दो दिनों तक बारिश थमने के बाद फिर मानसून की सक्रियता बढ़ गई है। अब पूरे अगस्त बारिश की संभावना है।