Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन का काम हुआ शुरू

जिलाधिकारी सविन बंसल के अभिनव प्रसास से जनपद देहरादून में पर्यावरण संरक्षण तथा चौपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मूलभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। पहले ही दिन से इसकी तैयारी में जुटे जिलाधिकारी ने अपनी टीमें लगाकर शहर में 10 से अधिक स्थान चिन्हित कर स्टेशनों की स्थापना पर तेजी से काम शुरू कर दिया है।

प्रथम चरण में पटेल पार्क घंटाघर, गांधी पार्क के निकट, पैसिफिक  राजपुर रोड, आईटी पार्क, महाराणा प्रताप चौक के निकट, आईएसबीटी, बल्लुपुर चौक, रिस्पना पुल के समीप, मॉल आफ देहरादून पर स्थान चिन्हित किए गए हैं।