Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

क्या 9 नवंबर तक लागू होगा यूसीसी?

उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कब लागू होगा इस पर अभीतक संशय बना हुआ है. सरकार ने पहले दावा किया था कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के दिन ही समान नागरिक संहिता उत्तराखंड लागू कर दिया जाएगा। लेकिन फिलहाल ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है।

प्रदेश में यूसीसी लागू करने लिए लंबे समय से काम चल रहा है। कुछ समय पहले सरकार ने दावा किया था कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर के दिन ही समान नागरिक संहिता उत्तराखंड लागू कर दिया जाएगा. लेकिन हाल ही में जब  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से यूसीसी लागू करने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर को यूसीसी लागू करने की तिथि तय की थी। लेकिन इस पर काम करने वाले जो लोग है, जिनमें शत्रुघ्न सिंह जो कमेटी के अध्यक्ष है, उसके अलावा कई अधिकारी भी इस कमेटी के सदस्य है। सभी लोग प्रयास कर रहे है। उम्मीद है कि जल्दी से जल्दी यूसीसी को लागू कर दिया जाए।