Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने गुरुवार और शुक्रवार के लिए प्रदेश के 11 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भारी बारिश के मद्देनजर देहरादून, नैनीताल, चंपावत व बागेश्वर के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया कि देहरादून, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, यूएसनगर के लिए रेड अलर्ट जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संबंधित जिलों के डीएम समेत अन्य अधिकारियों को अलर्ट रहने और हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।