Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी हल्द्वानी दौरे पर

उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान हल्द्वानी पहुंचे, जहां उन्होंने सूचना विभाग जा कर शहर के सभी पत्रकारों से तमाम मुद्दों को लेकर संवाद किया। वहीं सूचना महानिदेशक, बंशीधर तिवारी ने कहा कि वे पत्रकारों से संवाद स्थापित करने के लिए हल्द्वानी में अब महीने में एक बार सूचना विभाग के कार्यालय आया करेंगे।

वही डीजी सूचना ने बताया कि अब से उत्तराखंड के पत्रकार कल्याण कोष की राशि को 5 करोड़ से बड़ा कर 10 करोड़ कर दिया है वहीं उन्होंने कहा कि उनकी तरफ से पत्रकारों की तमाम समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। तो वही उन्होनें पत्रकारों की मान्यता की नियमावली में संशोधन का भी आश्वासन दिया।