Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: फायर सीजन को लेकर वन विभाग ने कसी कमर, जंगलों को आग से बचाने के लिए प्लान तैयार

Uttarakhand: उत्तराखंड के घने जंगलों में एक बार फिर आग का मौसम दस्तक देने वाला है। वन अग्नि सीजन को देखते वन विभाग नए सिरे से रणनीति बना रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा जंगलों को आग से बचाया जा सके। इसके लिए बेहतर खाका तैयार करने और मजबूत उपाय तलाशने के लिए गुरुवार को देहरादून में कई विभागों की एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक हुई।

अधिकारियों का कहना है कि वन विभाग इस क्षेत्र में जंगल की आग से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उत्तराखंड में गर्मियों के महीनों में जंगल की आग बार-बार आने वाली चुनौती बनी हुई है। चीड़ के जंगल वाले इलाकों के लिए ये सबसे ज्यादा परेशानी का सबब है क्योंकि ये जंगल बहुत तेजी से आग पकड़ते हैं।