Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

यातायात निदेशालय ने ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के दिए निर्देश

देहरादून के तिराहों व चौराहों पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ठीक करने के लिए निदेशक यातायात ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए है। पुलिस महानिरीक्षक यातायात अरुण मोहन जोशी ने शहर के यातायात अधीक्षक को निर्देशित किया की निर्धारित समय पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइटों को ठीक नहीं कराने पर संबंधित विभाग के विरुद्ध कारवाई की जाए। जिसके तहत सभी विभाग यातायात निदेशालय की तरफ से दिए गए समय से पहले स्ट्रीट लाइट ठीक करने के कार्य में जुट गई है।

यातायात महानिरीक्षक का कहना है देहरादून में अधिकतम ट्रैफिक लाइट्स स्मार्ट सिटी के द्वारा मैनेज की जाती है। स्मार्ट सिटी ने पीडब्ल्यूडी से समन्वय बनाना शुरू कर दिया है। जिसके तहत उनको निर्देश दिए गए हैं अगर उचित कार्रवाई नहीं होती तो संबंधित विभाग पर कार्रवाई की जाएगी।