Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Uttarakhand: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ के बाद एक्शन में जिला प्रशासन, सुरक्षा बढ़ाई गई

उत्तराखंड के हरिद्वार में मौजूद मनसा देवी मंदिर में भगदड़ में कई लोगों की मौत के एक दिन बाद मंदिर प्रशासन और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए हैं। सोमवार को मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए।

सोमवार को विशेष अनुष्ठान और प्रार्थना करने के लिए मंदिर आए कई श्रद्धालुओं ने नए सुरक्षा इंतजामों की तारीफ की। रविवार को मंदिर की ओर जाने वाली सीढ़ियों पर भगदड़ में कई लोगों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा घायल हो गए। अधिकारियों के अनुसार करंट फैलने की अफवाह से भगदड़ मची थी।