Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

ढकरानी पावर हाउस में SDRF ने बरामद किया एक शव

पुलिस चौकी डाकपत्थर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि ढकरानी पावर हाउस इंटेक में एक शव दिखाई दे रहा है। 

सूचना मिलते ही SDRF टीम मुख्य आरक्षी बलबीर सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। उक्त व्यक्ति की पहचान सरदार शर्मा पुत्र मेजर सिंह, उम्र 34 वर्ष, ग्राम भटाड त्यूनी के रूप में हुई।