Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

पशुलोक बैराज ऋषिकेश से SDRF ने निकाला एक शव

थाना लक्ष्मण झूला द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि पशुलोक बैराज में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है। उक्त सूचना पर मुख्य आरक्षी अर्जुन पंवार के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. जिस दौरान पशुलोक बैराज से एक शव बरामद कर जिला पुलिस को सुपर्द किया गया। जिला पुलिस द्वारा डूबे व्यक्तियों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, फिलहाल अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।