Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हर की पैड़ी पर शहीद विनय नरवाल की अस्थियों का विधिवत विसर्जन

देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए विनय नरवाल की अस्थियों का आज हरिद्वार की पवित्र हर की पैड़ी पर विधिवत रूप से विसर्जन किया गया। इस दौरान गंगा तट पर भावुक माहौल देखने को मिला। विनय नरवाल जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले में शहीद हुए थे। उनके परिजन, रिश्तेदार और सेना के जवानों की मौजूदगी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनकी अस्थियों का विसर्जन किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए बड़ी संख्या में आम नागरिक भी हर की पैड़ी पर पहुंचे। "भारत माता की जय" और "शहीद विनय अमर रहें" के नारों से माहौल गूंज उठा।

विनय के पिता ने कहा, “मेरा बेटा देश के लिए शहीद हुआ, इस पर गर्व है, लेकिन उसकी कमी हमेशा खलेगी।” हरिद्वार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने गंगा घाट पर विशेष सुरक्षा और व्यवस्था की थी। गंगा सभा के पुरोहितों द्वारा वैदिक विधि से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करवाई गई। शहीद विनय नरवाल की शहादत को देश कभी नहीं भूल पाएगा।