Breaking News

हरिद्वार की जिला जेल में कैदी चला रहे हैं बेकरी

उत्तराखंड में हरिद्वार की जिला जेल में बनी इस बेकरी को यहां के कैदी चला रहे हैं। जेल सुपरिटेंडेंट के मुताबिक फिलहाल इस बेकरी में उन उत्पादों को बनाया जा रहा है जिन्हें यहां के कैदी इस्तेमाल करते हैं। ट्रेनिंग ले चुके चार कैदियों को जेल अधिकारियों ने इस बेकरी में तैनात किया है। यहां बनाए जा रहे उत्पादों को प्रशासन जेल से बाहर बेचने की योजना पर काम कर रहा है। इससे कैदियों की अतिरिक्त कमाई होगी जो रिहा होने के बाद उनके काम आएगी।