Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

उत्तराखंड के छह जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज' अलर्ट, देहरादून में बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand: मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है, जिसमें अगले चार से पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग ने लोगों को यात्रा करते समय सतर्क रहने की भी चेतावनी दी है। अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने सोमवार को सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया है।

आईएमडी देहरादून के अनुसार, "ऑरेंज जो वॉर्निंग है गढ़वाल जिलों के लिए अगले तीन चार दिन में रहेगा। बाकी हां कुमाऊं क्षेत्र में उसमें इतनी एक्टिविटी नहीं है। इक्का-दुक्का ही जैसे मैंने बताया आने वाले दिनों में होंगे। तो उसमें येलो तक आप कह सकते हैं वॉर्निंग का स्तर रखा जाएगा। इस तरह की स्थिति है तो कहीं न कहीं आप देखेंगे लगातार बारिश की वजह से जो रास्ते में जो लैंडस्लाइड है वो देखने को मिलेगा। बंद होंगे थोड़ा और नदी तटों पर जल स्तर बढ़ने वाला है।  जो लोग हैं आवागमन कर रहे हैं उनको काफी सतर्क होकर आवागमन करना चाहिए।