Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कोरोना के नए वेरिएंट ने मचाया कहर, उत्तराखंड में अलर्ट

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के नए जेएन.1 वेरिएंट के मामलों में इजाफा होने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे राज्य में कोविड सर्विलांस बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। सचिव स्वास्थ्य डा. आर. राजेश कुमार ने बुधवार को राज्य के सभी मेडिकल कालेजों और जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए।

स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि राज्य में फिलहाल कोविड का कोई भी मामला सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियात के तौर पर तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आइडीएसपी) की टीमें जिलों में सक्रिय की जा रही हैं, ताकि किसी भी संभावित केस की तत्काल पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके।