Breaking News

कल धूमधाम से मनाया गया नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन

कल नरेंद्र सिंह नेगी का जन्मदिन देहरादून में धूम धाम से मनाया गया. इस मौके पर देहरादून में ‘गीत यात्रा के 50 वर्ष’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए. कार्यक्रम में नेगी दा की रचनाओं पर ललित मोहन रयाल द्वारा लिखित पुस्तक ‘कल फिर जब सुबह होगी’  का विमोचन किया.

इस दौरान सीएम धामी ने नरेंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड लोक सम्मान से सम्मानित किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने साहित्य और संगीत में नेगी दा के योगदान को महत्वपूर्ण करार दिया