Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

अपनी बुजुर्ग माता के साथ मतदान केंद्र पहुंचे मंत्री अग्रवाल, किया मताधिकार का प्रयोग

ऋषिकेश विधायक को कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने आज दोपहर 12:30 पर ज्योति स्पेशल स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री डॉ अग्रवाल अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती धर्मो देवी और सुपुत्र पीयूष अग्रवाल तथा पुत्रवधू डॉ अर्श अग्रवाल के साथ वोट डालने पहुंचे।

मंत्री डॉक्टर अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र के इस पावन पर्व पर सभी को भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने अपनी माता का उदाहरण देकर बताया कि शारीरिक पीड़ा के बावजूद उनकी माता वोट डालने पहुंची है।