Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

नैनीताल में बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, पति-पत्नी को SDRF ने सुरक्षित निकाला

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भवाली-रामगढ़ मार्ग पर रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी घायल हो गए। यह दुर्घटना कुलाटी बेंड के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) को जानकारी दी। इसके बाद उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू टीम ने करीब 50 मीटर नीचे खाई में पहुंचकर कार में फंसे खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल, जो नोएडा के रहने वाले हैं, को सुरक्षित बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई थीं। मौके पर प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए भवाली अस्पताल भेज दिया गया।कुछ दिन पहले रुद्रप्रयाग में भी हुआ था बड़ा हादसा

इससे पहले रुद्रप्रयाग जिले के तर्साली-फाटा मार्ग पर एक ट्रक करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी।हादसे के बाद SDRF, NDRF, जिला पुलिस और फायर सर्विस ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाया। रस्सियों की मदद से रेस्क्यू टीम खाई में उतरी और दोनों घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।