Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में लगाए गए हाई रेजोल्यूशन कैमरे, जानवरों की सुरक्षा के लिए शिकारियों पर डिजिटल शिकंजा

Uttarakhand: उत्तराखंड के कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने शिकारियों पर नजर रखने और जानवरों की सुरक्षा के लिए पार्क के दक्षिणी छोर पर वॉच टावरों पर हाई रेजोल्यूशन कैमरे लगाए हैं। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इन कैमरों को सावधानीपूर्वक उन जगहों पर लगाया है, जहां शिकार और वन संबंधी अपराध होने की संभावना है। वॉच टावरों पर लगे कैमरे दो किलोमीटर तक ज़ूम कर सकते हैं। साथ ही इंटरनेट के माध्यम से एक ही जगह से इसकी फीड को देखा जा सकता है। 

सौर ऊर्जा से चलने वाले ये कैमरे वाई-फाई के माध्यम से जुड़े होते हैं। टाइगर रिजर्व के अधिकारियों का कहना है कि देश के किसी भी राष्ट्रीय उद्यान में इस तरह का ये पहला प्रयोग है। जल्द ही इसे पार्क के और भी क्षेत्रों में लगाया जाएगा।