Breaking News

सितंबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हुई, जो अगस्त में 4.82 फीसदी थी     |   बिहार कैबिनेट ने पीएम मोदी के 25 वर्ष की जनसेवा पर उनका हार्दिक अभिनंदन किया     |   झारखंड HC ने JPSC की तीन परीक्षाएं रद्द मामले में सुनवाई के बाद आदेश सुरक्षित रखा     |   'चुनाव आयोग को बचाते-बचाते बीजेपी खुद डूब जाएगी', अखिलेख यादव ने कहा     |   जंतर-मंतर को प्रोस्टेट साइट से हटाने का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, सुनवाई कल     |  

केदारनाथ के लिए शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, तीर्थ यात्रियों को किराए में मिलेगी छूट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऐलान किया कि केदारनाथ में हेलीकॉप्टर सेवाएं बुधवार से बहाल होंगी, जिसमें तीर्थयात्रियों को किराए में 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। धामी ने मंगलवार को रुद्रप्रयाग में सीनियर अधिकारियों के साथ बैठक की और बारिश से हुई तबाही के बाद केदारनाथ ट्रेक मार्ग में राहत और बचाव अभियान की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, "बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। भूस्खलन से 29 जगहों पर सड़कें टूट गई हैं। पानी, बिजली और दूरसंचार लाइनें बड़े पैमाने पर प्रभावित हुई हैं।" बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जाना चाहिए और नए हेलीपैड भी बनाए जाने चाहिए।

सीएम धामी ने कहा कि बचाव कार्य लगभग पूरा हो चुका है और अब पूरा फोकस इस पर है कि केदारनाथ के रास्ते में टूटे पड़े बुनियादी ढांचे की मरम्मत करके यात्रा को फिर से कैसे शुरू किया जाए।