Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

केदार घाटी में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

केदार घाटी के अधिकांश इलाकों में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त - व्यस्त हो गया है। हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट महसूस होने लगी है। बैमौसमी बारिश के कारण काश्तकारों की आजीविका खासी प्रभावित होने लगी है । क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण आपदा प्रभावितों की मुश्किलें बढ़ने लगी है तथा मन्दाकिनी सहित सहायक नदियों के जल स्तर पर एक बार फिर वृद्धि होने लगी है।