Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

मसूरी ने देर रात भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त

मसूरी में देर रात को हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मसूरी के घंटाघर के पास राजमंडी में भारी भूस्खलन होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया, वहीं भूस्खलन के बाद मालवा घर में घुस गया है.

दूसरी ओर मसूरी खेत वाला आने जाने वाला मार्ग भी भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. मसूरी केम्प्टी राष्ट्रीय राजमार्ग केम्प्टी बाजार के पास भारी भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है जिसे मार्ग के दोनों और सैकड़ों की तादाद पर वाहन फंस गए हैं लोगों को भारी दिक्कत हो रही है. 

राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों द्वारा जेसीबी से सड़क पर आए मालवा को हटाया जा रहा है परंतु मार्ग को खुलने में अभी समय लगेगा। मसूरी माल रोड गांधी चौक के पास दुकानों पर पानी घुस गया. दुकान के अंदर रखा सामान खराब हो गया वहीं सुबह के समय लोग अपनी दुकानों से पानी निकलते हुए नजर आए.