Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

हल्द्वानी: दूध के वाहन में लगी आग, नकदी हुई खाक

हल्द्वानी में आज एक दूध के वाहन में आग लग गई, जिससे आसपास हड़कंप मच गया। पूरा मामला थाना बनभूलपुरा के गौला पुल का है, जहां एक पिकअप वाहन जिसमें दूध बेचकर चालक वापस आ रहा था, अचानक चलते वाहन में आग लग गई। वाहन में बैठे ड्राइवर ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है ड्राइवर दूध बेचकर वापस आ रहा था और उसके पास 80 हजार रुपए कैश भी थे, जिसे उसने दूध बेचकर कमाए थे, जो जलकर खाक हो गए हैं। वहीं वाहन में रखा कई सारा सामान भी जल गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।