Breaking News

मध्य अफगानिस्तान में भारी बारिश और बाढ़ से पचास लोगों की मौत     |   तीन बंधकों के शव मिलने के बाद इजरायली सेना को गाजा से मिला एक और बंधक का शव     |   लोकसभा चुनाव 2024: आज पश्चिम बंगाल में 3 जनसभा को संबोधित करेंगे PM मोदी     |   जम्मू-कश्मीर: कठुआ में संदिग्ध एक्टिविटी के बाद सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |   यूपी और बिहार में 3 जनसभा करेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने जार्ज एवरेस्ट का किया भ्रमण

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह अपने निजी दौरे पर अपने परिवार के साथ मसूरी पहुंचे। राज्यपाल के मसूरी दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह ने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट का पुनर्निर्माण किया गया है जो काफी खूबसूरत है और वह जॉर्ज एवरेस्ट को देखकर काफी खुश है। उन्होंने कहा कि जॉर्ज एवरेस्ट के ऐतिहासिक महत्व है जहां पर 1832 में जॉर्ज एवरेस्ट हाउस में रहकर एवरेस्ट की ऊंचाई को मापा था। उन्होंने बताया कि जिस सोच के साथ कार्टोग्राफी म्यूजियम को बनाया गया है वह काफी सराहनीय है। म्यूजियम बनाने को लेकर जो आज क्राफ्ट और साइंस का इस्तेमाल किया गया है उसको उन्होंने बहुत नजदीक से देखा है। जितने पुतले बनाए गए हैं वह अद्भुत है म्यूजिक आर्ट के माध्यम से क्यूआर कोडिंग को मिलाया गया है  जो अपने आप में अनोखा है उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मसूरी का जॉर्ज एवरेस्ट काफी सुंदर है और सभी लोगों को इसे देखने के लिए आना चाहिए।

बता दे कि देश का पहला मानचित्रकला म्यूजियम यहां पर घूमने आने वाले लोगों को कई तरह की तथ्यपरक जानकारी भी मिल रही है, जिसको वो जानते तक नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कार्टोग्राफिक (मानचित्रकला) म्यूजियम में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई मापने वाले सर जॉर्ज एवरेस्ट के संग्रह पत्रों और अभिलेखों का दीदार पर्यटक कर रहे है।