Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

हरिद्वार में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा, 'महादेव' के जयकारों से गूंज उठा वातावरण

Uttarakhand: हरिद्वार में जारी कांवड़ यात्रा के दौरान गुरुवार को शिव भक्त कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्पवर्षा की गई। रोजाना हजारों की संख्या में कांवड़िए हरिद्वार में गंगा जल लेने के लिए आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर हरिद्वार में कांवड़ियों पर आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

हर की पौड़ी पर पुष्प वर्षा की गई, जहां कांवड़िये पवित्र गंगा जल लेने आते हैं। यह क्षण तीर्थयात्रियों के लिए आनंदमय हो गया और वातावरण "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़िये सतीश ने कहा, "हेलीकॉप्टर आया और हम पर तीन-चार बार फूलों की पंखुड़ियां बरसाईं। हमें बहुत अच्छा लगा। हम सब बहुत खुश हैं। ऐसा पहली बार हुआ है।"

एक अन्य कांवड़िये विनय कुमार ने कहा, "यह बहुत अच्छा पल था। मैं इस पहल के लिए मोदी सरकार की सराहना करता हूं।" पुष्प वर्षा ने कांवड़ियों के लिए आध्यात्मिक अनुभव को और भी यादगार बना दिया।