Breaking News

रामनगर के टेडा गांव में लगी आग

रामनगर फॉरेस्ट डिविजन के टेडा गांव के पास रात भीषण आग लग गई।

उत्तराखंड अग्निशमन विभाग और वन अधिकारी आग पर काबू पाने के लिए मौके पर पहुंचे। आग बुझाने की कोशिश जारी है।

ऐसा संदेह है कि जंगल में आग सिगरेट पीने वाले लोगों की वजह से लगी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।