Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

धराली में पीड़ितों को हर मुमकिन मदद देने की कोशिश, अंतरिम मुआवजा बांटना शुरू

Uttarakhand: उत्तराखंड के धराली में जिधर देखें, मलबा ही मलबा नजर आता है। पांच अगस्त को अचानक आई बाढ़ के बाद सिर्फ मलबा बचा है। मलबे में दबे लोगों की तलाश में कई राहत एजेंसियां लगी हैं। खोजी कुत्तों से लेकर उन्नत तकनीक तक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई चलाई जा रही है। उन्हें राशन, कपड़े और दूसरे जरूरी सामान बांटे जा रहे हैं। धराली के लोग अब खंडहरों के बीच रह रहे हैं। वे राहत एजेंसियों से मिल रही मदद के लिए आभारी हैं। इससे उन्हें तबाही से उबरने में मदद मिल रही है।

प्रशासन ने अंतरिम मुआवजे के तौर पर प्रभावितों को पांच लाख रुपये का चेक बांटना शुरू कर दिया है। इसका वादा मुख्यमंत्री ने किया था। हालांकि यहां भारी नुकसान हुआ है, फिर भी सरकारी सहायता से पीड़ितों को थोड़ी राहत मिली है। अधिकारी घरों, खेतों और फसलों को हुए नुकसान का जायजा ले रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उनका मुआवजा दिया जा सके।